सुमेरपुर विकासखण्ड (हमीरपुर जनपद) में विभिन्न फसलों के उत्पादन का पंचायतवार स्थानिक विश्लेषण एवं कृषि विकास की प्रवृत्तियाँ

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

A Peer-Reviewed & Refereed International Multidisciplinary Monthly Journal

Call For Paper - Volume - 3 Issue - 4 (April 2026)

DOI: 10.70558/SPIJSH

Follows UGC Care Guidelines

Article Title

सुमेरपुर विकासखण्ड (हमीरपुर जनपद) में विभिन्न फसलों के उत्पादन का पंचायतवार स्थानिक विश्लेषण एवं कृषि विकास की प्रवृत्तियाँ

Author(s) Pawan Kumar.
Country India
Abstract

प्रस्तुत अध्ययन “सुमेरपुर विकासखण्ड (हमीरपुर जनपद) में विभिन्न फसलों के उत्पादन का पंचायतवार स्थानिक विश्लेषण एवं कृषि विकास की प्रवृत्तियाँ” विषय पर आधारित है, जिसका मुख्य उद्देश्य विकासखण्ड की विभिन्न न्याय पंचायतों में प्रमुख फसलों (गेहूँ, जौ, ज्वार, बाजरा, दलहन एवं तिलहन)के उत्पादन प्रतिरूपों का सूक्ष्म-स्तरीय विश्लेषण करना तथा कृषि विकास की प्रवृत्तियों का मूल्यांकन करना है। अध्ययन में द्वितीयक आँकड़ों का उपयोग करते हुए पंचायतवार उत्पादन का वर्गीकरण, सारणीकरण एवं तुलनात्मक विश्लेषण किया गया तथा स्थानिक प्रतिरूपों को स्पष्ट करने हेतु मानचित्रण तकनीकों का सहारा लिया गया। परिणामों से स्पष्ट हुआ कि गेहूँ विकासखण्ड की प्रमुख खाद्यान्न फसल है, जबकि दलहन एवं तिलहन का उत्पादन कुछ विशिष्ट पंचायतों में केंद्रित है। पत्योरा, कुछेछा एवं पौथिया पंचायतों में उच्च उत्पादन स्तर उन्नत कृषि तकनीकों एवं बेहतर सिंचाई सुविधाओं की उपलब्धता को दर्शाता है, जबकि अन्य पंचायतों में निम्न उत्पादन संसाधन सीमाओं को इंगित करता है। अध्ययन से यह भी ज्ञात हुआ कि फसल विविधीकरण की प्रवृत्ति सीमित है तथा कृषि विकास पंचायतवार असमान रूप से वितरित है। अतः क्षेत्र-विशिष्ट कृषि नियोजन, सिंचाई विस्तार, संसाधन प्रबंधन एवं तकनीकी हस्तक्षेप के माध्यम से संतुलित एवं सतत कृषि विकास को प्रोत्साहित किया जा सकता है। यह अध्ययन स्थानीय स्तर पर कृषि संरचना एवं विकास की दिशा को समझने में उपयोगी आधार प्रदान करता है।

Area Geography
Issue Volume 2, Issue 8 (August 2025)
Published 2025/08/30
How to Cite Kumar, P. (2025). सुमेरपुर विकासखण्ड (हमीरपुर जनपद) में विभिन्न फसलों के उत्पादन का पंचायतवार स्थानिक विश्लेषण एवं कृषि विकास की प्रवृत्तियाँ. ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities, 2(8), 207-214.

PDF View / Download PDF File