Skip to main content

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

A Peer-Reviewed (Refereed) Multidisciplinary Monthly Journal

Call For Papers - Volume 3, Issue 10 (October 2026)
Paper Title

गरीबी उन्मूलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर माइक्रोफाइनेंस का प्रभाव

Author(s)
प्रियंका रानी
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना
प्रो०अंजली प्रसाद
TPS
CountryIndia
Abstract

माइक्रोफाइनेंस गरीबी उन्मूलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है, विशेष रूप से उन महिलाओं के जीवन में जो सामाजिक और आर्थिक संकटों से जूझ रही हैं। यह महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद करता है और उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए साधन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। माइक्रोफाइनेंस द्वारा उन्हें छोटे ऋण प्राप्त करने की संभावना होती है, जो उन्हें व्यावसायिक क्षमता विकसित करने और अपने कार्य को बढ़ाने के लिए सहायक होते हैं। इसके अलावा, ये कार्य आधारित संगठन भी महिलाओं को उचित जानकारी, शिक्षा, और वित्तीय सलाह प्रदान करने में मदद करते हैं, जो उनकी सामाजिक स्थिति को सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं। इस प्रक्रिया से, माइक्रोफाइनेंस न केवल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें समाज में अपनी पहचान बनाने और सम्मान प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान कर सकता है। स्वयं सहायता समूह (Self-Help Groups,SHG)भी भारत में माइक्रोफाइनेंस का एक महत्वपूर्ण आधार है, जो महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये समूह। सामूहिक रूप से संगठित होते हैं, जहां स्थानीय महिलाएं एकत्रित होकर साझा बचत और ऋण प्रदान करती हैं। यह समूह विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी हैं, जहां वित्तीय सेवाओं की कमी होती है।हाल ही में भारत सरकार ने बजट 2019- 20 स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा देने तथा देश की विकास की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए एसजी को दिए जाने वाले ब्याज सब्सिडी कार्यक्रमों का सभी जिलों में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जन धन बैंक खाते वाले स्वयं सहायता समूह की प्रत्येक महिला असर की सदस्य को ₹5000 तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी।यह पेपर मुख्य रूप से गरीबी उन्मूलन के माध्यमों से महिलाओं को सशक्त कैसे बनती है, इसका प्रभाव और चुनौतियों को समझेंगे और समस्याओं का पता लगाने का प्रयास करता है।

Subject AreaEconomics
Issue Volume 1, Issue 12 (December 2024)
Published2024/12/24
How to Cite प्रियंका रानी, & प्रो०अंजली प्रसाद (2024). गरीबी उन्मूलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर माइक्रोफाइनेंस का प्रभाव. ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities, 1(12), 120–125.
License
Copyright © 2024 The Author(s). This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0).

PDF View / Download PDF File