Skip to main content

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

A Peer-Reviewed (Refereed) Multidisciplinary Monthly Journal

Call For Papers - Volume 3, Issue 11 (November 2026)
Paper Title

जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन का सामरिक विश्लेषण

Author(s)
डॉ० अमित सिंह
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
CountryIndia
Abstract

05 अगस्त 2019 का दिन भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम दिन है जब भारत-सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ना केवल जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को धारा 35-ए सहित समाप्त कर दिया बल्कि उसी दिन भारतीय संसद के माध्यम से ‘जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019’ का पर्दार्पण कर चीन-पाक गठजोड़ सहित सम्पूर्ण विश्व-राजनीति में अप्रत्याशित उथल-पुथल मचा दी । वैसे तो कश्मीर का गौरवशाली इतिहास हजारों वर्ष पुराना है लेकिन 1947 में हुए भारत-पाक विभाजन के फलस्वरूप उत्पन्न ‘कश्मीर समस्या’ ने पिछले 74 सालों में इस इतिहास को इतना रक्त-रंजित और धूमिल कर दिया है कि भारत-पाकिस्तान संबन्धित इस समस्या को सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व के जटिलतम भू-भागीय विवादों की श्रेणी में रखा गया है । हालाँकि भारतीय गणराज्य द्वारा आधिकारिक रूप से इस कूटनीतिक पहल को राज्य के विकास हेतु किया गया अपना आंतरिक मामला बताया जा रहा है लेकिन रक्षा-विशेषज्ञों का मानना है कि भारत सरकार ने इस अधिनियम के माध्यम से कश्मीर घाटी में सक्रिय आंतरिक अलगाव-वादियों के साथ ही साथ पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसियों को भी यह स्पष्ट सन्देश दे दिया है कि भारत कश्मीर में होने वाली किसी भी विस्तारवादी घुसपैठ और सैन्य-प्रदर्शन से भयभीत होने वाला नहीं है और वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता एवं प्रभुसत्ता को अक्षुण्य बनाए रखने में पूर्णत: सक्षम है । बेशक भारत द्वारा पारित इस अधिनियम ने कश्मीर-समस्या की जटिलताओं को एक नया स्वरूप प्रदान किया है और भारत की आंतरिक राजनीति के अलावा उसकी विदेश-नीति को भी व्यापक रूप से प्रभावित किया है अतः आने वाले काल-खण्ड में भारत के सामरिक संदर्भ में इससे होने वाले लाभ के साथ ही हानियों की संभावनाओं का मूल्यांकन भी किया जाना चाहिये ।

Subject AreaDefence
Issue Volume 2, Issue 5 (May 2025)
Published2025/05/30
How to Cite डॉ० अमित सिंह (2025). जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन का सामरिक विश्लेषण. ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities, 2(5), 148–152. https://doi.org/10.70558/spijsh.2025.v2.i5.45195
DOI 10.70558/SPIJSH.2025.v2.i5.45195
License
Copyright © 2025 The Author(s). This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0).

PDF View / Download PDF File