ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

A Peer-Reviewed & Refereed International Multidisciplinary Monthly Journal

Call For Paper - Volume - 3 Issue - 5 (May 2026)
Article Title

ग्रामीण कृषि में तकनीकी नवाचार : ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रभाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन

Author(s) दुष्यन्त कुमार, डॉ . शरद कुमार.
Country India
Abstract

वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में ग्रामीण कृषि का तकनीकी नवाचारों से सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण परिवर्तन का संकेत है। यह अध्ययन ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के प्रभाव का विश्लेषण करता है, जैसे – हाईब्रिड बीज, ड्रिप सिंचाई, मोबाइल ऐप्स, ई-नाम, सटीक कृषि (Precision Farming), सेंसर आधारित उपकरण आदि। इन नवाचारों ने न केवल उत्पादन में वृद्धि की है, बल्कि किसानों की आय, विपणन प्रक्रिया की पारदर्शिता और ग्रामीण जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया है। अध्ययन से यह भी स्पष्ट होता है कि तकनीकी साक्षरता, प्रशिक्षण की कमी, उच्च लागत, और अवसंरचना की सीमाएँ अभी भी नवाचारों के व्यापक प्रसार में बाधक हैं। महिलाओं की कृषि में बढ़ती तकनीकी भागीदारी, युवाओं की स्टार्टअप में रुचि, और सरकारी योजनाओं का प्रभाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। शोध से यह निष्कर्ष निकलता है कि यदि किसानों को स्थानीय भाषा में प्रशिक्षण, सस्ती तकनीक, और डिजिटल सुविधाओं की पहुँच मिले, तो ग्रामीण कृषि एक स्थायी और समृद्ध अर्थव्यवस्था का आधार बन सकती है। यह अध्ययन नीति निर्माताओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो सकता है।

Area Economics
Issue Volume 2, Issue 5 (May 2025)
Published 2025/05/30
How to Cite दुष्यन्त कुमार एवं डॉ . शरद कुमार (2025). ग्रामीण कृषि में तकनीकी नवाचार : ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रभाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन. ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities, 2(5), 178–188. https://doi.org/10.70558/SPIJSH.2025.v2.i5.45200
DOI 10.70558/SPIJSH.2025.v2.i5.45200

PDF View / Download PDF File