ग्रामीण महिलाओं के मतदान निर्णय को प्रभावित करने वाले कारकों का विश्लेषण : बुंदेलखंड के छतरपुर और राजनगर क्षेत्र का अध्ययन

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

Open Access, Multidisciplinary, Peer-reviewed, Monthly Journal

Call For Paper - Volume - 2 Issue - 12 (December 2025)

DOI: 10.70558/SPIJSH

Follows UGC Care Guidelines

Article Title

ग्रामीण महिलाओं के मतदान निर्णय को प्रभावित करने वाले कारकों का विश्लेषण : बुंदेलखंड के छतरपुर और राजनगर क्षेत्र का अध्ययन

Author(s) गिरीश कुमार रैकवार, डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉली पाण्डेय.
Country India
Abstract

इस शोध पत्र का उद्देश्य बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर और राजनगर विधानसभा क्षेत्रों की ग्रामीण महिलाओं के मतदान निर्णयों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों का विश्लेषण करना है। इस अध्ययन में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कारकों के प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। विशेष रूप से, पितृसत्तात्मक सामाजिक संरचनाएँ, पारिवारिक दबाव, जाति और धर्म, शिक्षा, और आर्थिक स्थिति के प्रभाव का अध्ययन किया गया। इसके अतिरिक्त, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं के चुनावी जागरूकता में वृद्धि और उनके मतदान निर्णयों पर इनके प्रभाव को भी समझा गया है। शोध के परिणाम से यह स्पष्ट हुआ कि महिलाओं के मतदान निर्णय पर उनका व्यक्तिगत विचार कम और परिवार तथा समाज के दबाव अधिक प्रभावी होते हैं। हालांकि, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और मतदान स्वतंत्रता को बढ़ाया जा सकता है। यह शोध भारतीय ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदमों की पहचान करने में सहायक है।

Area Political Science
Issue Volume 2, Issue 11 (November 2025)
Published 2025/11/23
How to Cite ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities, 2(11), 133-143, DOI: https://doi.org/10.70558/SPIJSH.2025.v2.i11.45411.
DOI 10.70558/SPIJSH.2025.v2.i11.45411

PDF View / Download PDF File