| Paper Title | स्वतंत्रता के बाद भारतीय किसान आंदोलन: विकास क्रम बदलता स्वरूप और समकालीन परिप्रेक्ष्य |
| Author(s) | Anupam Gautam. |
| Country | India |
| Abstract | स्वतंत्रता के बाद भारतीय किसान आंदोलन का स्वरूप मुद्दे नेतृत्व तथा संघर्ष के तरीके समय के साथ निरंतर परिवर्तित हुए हैं। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य स्वतंत्रता के बाद भारतीय किसान आंदोलन के विकास क्रम बदलते स्वरूप प्रमुख मुद्दों नेतृत्व एवं संगठन आत्मक विकास प्रभाव तथा समकालीन चुनौतियों का विश्लेषण करना है। अध्ययन में द्वितीय स्रोतों का उपयोग किया गया है जिनमें प्रमुख पुस्तकों शोथलेखों तथा अन्य प्रकाशित सामग्री का अध्ययन शामिल है। प्राप्त सामग्री का विषयगत विश्लेषण किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है की स्वतंत्रता के बाद किसान आंदोलन का स्वरूप निरंतर बदलता रहा है। प्रारंभिक दौर में भूमि सुधार बताई दरी और किसानों के अधिकार प्रमुख मुद्दे थे जबकि बात के समय में कृषि मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य कृषि सब्सिडी भूमि अधिग्रहण उदारीकरण वैश्वीकरण तथा कृषि कानून जैसे प्रश्न किसान आंदोलन के केंद्र में आए। इसी के साथ नेतृत्व संगठन और आंदोलन की रणनीतियों में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिले। इन आंदोलनों ने किसानों के हितों को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने सरकार को कृषि नीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित करने तथा लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्ययन यह भी दर्शाता है कि वर्तमान समय में कृषि संकट छोटे एवं सीमांत किसानों की समस्याएं जलवायु परिवर्तन तथा बदलती कृषि नीतियां किसान आंदोलन के सामने नई चुनौतियां प्रस्तुत कर रही हैं। इसलिए बदलती परिस्थितियों के अनुरूप किसान आंदोलन की भूमिका और उनकी प्रासंगिकता भविष्य में भी बनी रहने की संभावना है। |
| Keywords | भारतीय किसान आंदोलन, स्वतंत्रता के बाद भारत , किसान नेतृत्व , किसान संगठन,कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य, कृषि संकट ,समकालीन चुनौतियां।। |
| Subject Area | Political Science |
| Issue | Volume 2, Issue 7 (July 2025) |
| Published | 2025/07/31 |
| How to Cite | Gautam, A. (2025). स्वतंत्रता के बाद भारतीय किसान आंदोलन: विकास क्रम बदलता स्वरूप और समकालीन परिप्रेक्ष्य. ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities, 2(7), 194–202. https://doi.org/10.70558/spijsh.2025.v2.i7.45278 |
| DOI | 10.70558/SPIJSH.2025.v2.i7.45278 |
| License |
Copyright © 2025 The Author(s). This work is licensed under a
Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0). |
View / Download PDF File