Skip to main content

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

A Peer-Reviewed (Refereed) Multidisciplinary Monthly Journal

Call For Papers - Volume 3, Issue 11 (November 2026)
Paper Title

पउमचरिअ में प्रतिपादित यथार्थवादी चिंतन

Author(s)
वैशाली मिश्रा
शोध छात्रा, संस्कृत विभाग सी0एम0पी0 डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज उत्तर प्रदेश (भारत)
CountryIndia
Abstract

भारतीय साहित्य परम्परा में रामकथा का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसके व्यापक प्रभाव के कारण ही ‘रामायण’ की विस्तृत एवं समृद्ध परम्परा प्राप्त होती है। रामायण की यह समृद्ध परम्परा एक क्षेत्र तक सीमित न होकर विभिन्न संस्कृतियों एवं भाषाओं में व्यापक रूप से प्राप्त होती है। इसी परम्परा के अन्तर्गत जैन धर्म में भी रामकथा को आधार बनाकर अनेक रामकाव्यों की रचना की गई है, जिसमें प्रथम महाकाव्य विरचित करने का श्रेय ‘आचार्य विमलसूरि’ को प्राप्त है, जिन्होंने प्राकृत महाकाव्य ‘पउमचरिअ’ की रचना की। पउमचरिअ में रामकथा को जैन परम्परा एवं संस्कृति के अनुरूप प्रतिपादित करके उसे नवीन रूप प्रदान किया गया है। इसमें दार्शनिक, आध्यात्मिक दृष्टिकोण के साथ यथार्थवादी धारणा का भी समन्वय प्राप्त होता है। पउमचरिअ में सामाजिक जीवन, पारिवारिक संबंध, राजनीति और नैतिक संघर्ष आदि को वास्तविक धरातल पर प्रस्तुत किया गया है, जो विमलसूरि की यथार्थवादी विचारधारा का परिचायक है। इन्होंने यथार्थता को धार्मिक उद्देश्यों के आधार पर व्यक्त किया है, जो जीवन की वास्तविक परिस्थितियों को समझने तथा उचित मार्ग अपनाने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

Keywordsरामकथा, जैन संस्कृति, पउमचरिअ, यथार्थवाद, मानवीकरण, कर्मवाद, अहिंसा।
Subject AreaSanskrit
Issue Volume 3, Issue 11 (November 2026)
Published2026/11/24
How to Cite वैशाली मिश्रा (2026). पउमचरिअ में प्रतिपादित यथार्थवादी चिंतन. ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities, 3(11), 149–155.
License
Copyright © 2026 The Author(s). This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0).

PDF View / Download PDF File