ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

A Peer-Reviewed & Refereed International Multidisciplinary Monthly Journal

Call For Papers - Volume - 3 Issue - 6 (June 2026)
Paper Title

राजस्थान राज्य के टोंक क्षेत्र में स्थानीय पर्यटन के विकास में बीसलपुर बांध परियोजना के महत्त्व का भौगोलिक अध्ययन

Author(s) अनिल वर्मा, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव.
Country India
Abstract

प्रस्तुत शोधपत्र राजस्थान राज्य के टोंक क्षेत्र, में स्थानीय पर्यटन के विकास में यहाँ स्थित बीसलपुर बांध परियोजना के महत्त्व के संबन्ध में किए गए भौगोलिक अध्ययन पर केन्द्रित है। शोधकर्त्ताओं द्वारा टोंक क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर बांध परिसर में स्थित प्रमुख स्थलों को शामिल किया गया है जो कि विशुद्ध रूप से देवली कस्बे के अंतर्गत आते हैं। प्रस्तुत शोधपत्र में बीसलपुर बांध परिसर में स्थित पर्यटन इकाइयों, पर्यटन विकास से जुड़ी संभावनाओं, पर्यटन विकास में आ रही चुनौतियों एवं संबन्धित सुझावों को स्थान दिया गया है। निर्धारित विषय के अनुरूप शोधक्षेत्र में अध्ययन हेतु शोधकर्त्ताओं द्वारा प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों ही प्रकार के आँकड़ों को आधार बनाया गया है। प्राथमिक आँकड़ों के लिए शोधकर्त्ताओं द्वारा टोंक क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में संलग्न कारोबारियों, स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों से साक्षात्कार के माध्यम से जानकारी जुटाई गई है। साक्षात्कार के अतिरिक्त शोधकर्त्ताओं द्वारा अवलोकन पद्धति को भी प्रयुक्त किया गया है। द्वितीयक आँकड़ों के अंतर्गत शोधकर्त्ताओं द्वारा पूर्व में प्रकाशित शोधपत्रों एवं सरकारी रिपोर्ट्स को आधार बनाया गया है।

Subject Area Geography
Issue Volume 3, Issue 4 (April 2026)
Published 2026/04/29
How to Cite अनिल वर्मा एवं अभिषेक श्रीवास्तव (2026). राजस्थान राज्य के टोंक क्षेत्र में स्थानीय पर्यटन के विकास में बीसलपुर बांध परियोजना के महत्त्व का भौगोलिक अध्ययन. ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities, 3(4), 274–279. https://doi.org/10.70558/SPIJSH.2026.v3.i4.45710
DOI 10.70558/SPIJSH.2026.v3.i4.45710

PDF View / Download PDF File