Skip to main content

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

A Peer-Reviewed & Refereed International Multidisciplinary Monthly Journal

Call For Papers - Volume 3, Issue 9 (September 2026)
Paper Title

संवेगात्मक स्थिरता का विद्यार्थियों के सामाजिक व्यवहार पर प्रभाव का अध्ययन

Author(s)कु. दीपशिखा सिलमाना, डॉ. ममता भारद्वाज.
CountryIndia
Abstract

किशोरावस्था मानव जीवन का एक अत्यंत संवेदनशील चरण होता है, जहाँ बालक में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक स्तर पर तीव्र परिवर्तन होते हैं। इन परिवर्तनों में यदि विद्यार्थियों का संवेगात्मक संतुलन बना रहे, तो व्यक्तित्व का विकास सुचारु रूप से होता है। मात्रात्मक शोध विधि पर आधारित इस अध्ययन का उद्देश्य संवेगात्मक स्थिरता का किशोर विद्यार्थियों के सामाजिक व्यवहार पर प्रभाव की जानकारी प्राप्त करना एवं माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र एवं छात्राओं के सामाजिक व्यवहार के संदर्भ जानकारी प्राप्त करना था। शोध में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है। असमानुपतिक यादृच्छिक प्रतिचयन विधि के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के पौड़ी जिले के माध्यमिक स्तर के विद्यालयों का चयन कर कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों को प्रतिदर्श के रूप में लिया गया है। आँकड़ों के एकत्रीकरण के लिए डॉ० ए. सेन गुप्ता व डॉ० अरुण कुमार सिंह की संवेगात्मक स्थिरता मापनी एवं स्वनिर्मित सामाजिक व्यवहार मापनी को प्रतिभागियों को प्रेषित किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण के लिए टी-परीक्षण का प्रयोग किया गया। परिणाम यह प्रदर्शित करते हैं कि संवेगात्मक स्थिरता का माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के सामाजिक व्यवहार पर सार्थक प्रभाव प्रदर्शित होता है। उच्च संवेगात्मक स्थिरता स्तर वाले किशोर विद्यार्थियों में सामाजिक व्यवहार का स्तर अधिक पाया गया है। विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं के सामाजिक व्यवहार के मध्य अन्तर पाया गया है जिसमें मध्यमान के आधार पर हम कह सकते हैं कि विद्यालयों की छात्राओं का सामाजिक व्यवहार का स्तर छात्रों की अपेक्षा अधिक पाया गया। भविष्य में यह अध्ययन शिक्षकों, विद्यालयों एवं शिक्षाविदों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा जिससे वे विद्यार्थियों को स्वस्थ संवेगात्मक विकास एवं सामाजिक व्यवहार के लिए उचित वातावरण विकसित कर पाएंगे एवं उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुरूप मार्गदर्शित कर पाएंगे। शब्द कुंजी: संवेगात्मक स्थिरता, किशोर विद्यार्थी, सामाजिक व्यवहार।

Subject AreaEducation
Issue Volume 3, Issue 6 (June 2026)
Published2026/06/12
How to Cite कु. दीपशिखा सिलमाना एवं ममता भारद्वाज (2026). संवेगात्मक स्थिरता का विद्यार्थियों के सामाजिक व्यवहार पर प्रभाव का अध्ययन. ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities, 3(6), 77–83. https://doi.org/10.70558/spijsh.2026.v3.i6.45785
DOI 10.70558/SPIJSH.2026.v3.i6.45785
License
Copyright © 2026 The Author(s). This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0).

PDF View / Download PDF File