| Paper Title | वैदिक काल में स्त्रियाँ : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन |
| Author(s) | Dr. Sudheer Kumar Gupta. |
| Country | India |
| Abstract | सारांश- वैदिक काल भारतीय इतिहास का वह दौर है जिसमें समाज, संस्कृति, ज्ञान परंपरा और जीवन-मूल्यों की नींव पड़ी। इस काल में स्त्री-स्थितियों को लेकर अनेक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है। किसी भी देश अथवा समाज की प्रगति इस बात पर निर्भर करती है कि उस समाज अथवा देश में स्त्रियों की दशा कैसी है? इसी दृष्टि से भारतीय समाज में स्त्रियों को प्रारम्भ से ही गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त था और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसी प्रकार वैदिक कालीन समाज में स्त्रियों को अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त था। वह सभी दृष्टियों से पुरूषों के समान थी, पुरूषों की भांति उनका भी उपनयन संस्कार होता था और वे ब्रह्मचर्याश्रम में प्रवेश कर उच्चतम आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक ज्ञान प्राप्त करती थी। इस काल में हमें अनेक ऐसी विदुषी स्त्रियों के उल्लेख मिलते है जिन्होने ऋग्वेद की अनेक ऋचाओं का प्रणयन किया था। इनमें लोपामुद्रा, विष्वधारा, अपाला, द्योषा, तथा उर्वषी आदि के नाम विषेष उल्लेखनीय है। शिक्षा ज्ञान और विद्वता के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि याज्ञिक कार्यो में भी वे अग्रणी थी। उपनिषदों में भी अनेक विदुषी स्त्रियों के उल्लेख मिलते हैं। सामान्य धारणा है कि वैदिक युग में स्त्रियों की स्थिति अपेक्षाकृत उच्च थी, परंतु समाज में समय के साथ हुए परिवर्तनों ने उनके अधिकारों और भूमिकाओं को प्रभावित किया। यह शोध पत्र वैदिक काल में स्त्रियों की शिक्षा, परिवार, सामाजिक प्रतिष्ठा, धार्मिक अधिकारों और आर्थिक भूमिकाओं का विश्लेषण प्रस्तुत करता है तथा उत्तरवैदिक काल में इन भूमिकाओं के परिवर्तनों की भी समीक्षा करता है। |
| Keywords | कुंजीभूत शब्द – वैदिक काल, स्त्रियाँ, अधिकार, वैदिक समाज, परिवार, स्वतंत्रता, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक स्थिति। |
| Subject Area | Sociology |
| Issue | Volume 3, Issue 9 (September 2026) |
| Published | 2026/09/11 |
| How to Cite | Gupta, S. K. (2026). वैदिक काल में स्त्रियाँ : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities, 3(9), 34–42. |
| License |
Copyright © 2026 The Author(s). This work is licensed under a
Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0). |
View / Download PDF File