Skip to main content

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities

A Peer-Reviewed (Refereed) Multidisciplinary Monthly Journal

Call For Papers - Volume 3, Issue 10 (October 2026)
Paper Title

शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा के शिक्षक-प्रशिक्षुओं की जीवन शैली का तुलनात्मक अध्ययन

Author(s)
डॉ. शिवेंद्र सिंह चंदेल
सहायक प्रोफेसर, बी.एड. विभाग, राठ महाविद्यालय पैठाणी,पौडी गढ़वाल,उत्तराखंड, भारत
डाॅ. नितिन बाजपेयी
सहायक प्रोफेसर, बी.एड.विभाग, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदोई, उत्तर प्रदेश ,भारत
CountryIndia
Abstract

वर्तमान समय में जीवन शैली व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक विकास को प्रभावित करने वाला महत्वपूर्ण कारक है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य बी.एड. एवं बी.पी.एड. शिक्षक-प्रशिक्षुओं की जीवन शैली का तुलनात्मक अध्ययन करना था। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित राठ महाविद्यालय, पैठाणी से सुविधानुसार 120 शिक्षक-प्रशिक्षुओं का चयन किया गया, जिनमें 60 बी.एड. तथा 60 बी.पी.एड. प्रशिक्षु (प्रत्येक समूह में 30 पुरुष एवं 30 महिला) शामिल थे। आँकड़ों के संकलन हेतु डॉ. एस. के. बावा एवं डॉ. सुमनप्रीत कौर द्वारा निर्मित मानकीकृत जीवन शैली मापनी का प्रयोग किया गया। प्राप्त आँकड़ों का विश्लेषण माध्य, मानक विचलन एवं स्वतंत्र प्रतिदर्श टी-परीक्षण द्वारा किया गया। अध्ययन से पाया गया कि बी.एड. एवं बी.पी.एड. शिक्षक-प्रशिक्षुओं की समग्र जीवन शैली में सार्थक अंतर है तथा बी.पी.एड. प्रशिक्षुओं की जीवन शैली अपेक्षाकृत बेहतर है। पुरुष एवं महिला प्रशिक्षुओं में अधिकांश आयामों पर कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया, जबकि कुछ विशिष्ट आयामों में सार्थक अंतर प्राप्त हुआ। अध्ययन के निष्कर्ष शिक्षक-प्रशिक्षण में स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली तथा स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने में उपयोगी हो सकते हैं।

Keywordsजीवन शैली, शिक्षक-प्रशिक्षु, बी.एड., बी.पी.एड., शिक्षक-शिक्षा, तुलनात्मक अध्ययन।
Subject AreaEducation
Issue Volume 3, Issue 9 (September 2026)
Published2026/09/30
How to Cite शिवेंद्र सिंह चंदेल, & डाॅ. नितिन बाजपेयी (2026). शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा के शिक्षक-प्रशिक्षुओं की जीवन शैली का तुलनात्मक अध्ययन. ShodhPatra: International Journal of Science and Humanities, 3(9), 211–225.
License
Copyright © 2026 The Author(s). This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0).

PDF View / Download PDF File